देहरादून में आयोजित 205वीं रक्षा पेंशन समाधान आयोजन में पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान*

0
2

‘हर काम देश के नाम’

 

*देहरादून में आयोजित 205वीं रक्षा पेंशन समाधान आयोजन में पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान*

 

*पूर्व सैनिकों एवं रक्षा पेंशनरों की शिकायतों के निवारण हेतु देहरादून में 205वीं रक्षा पेंशन समाधान आयोजित*

 

*देहरादून

 

श्री पदम लाल नेगी, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, रक्षा लेखा वरिष्ठ महानियंत्रक, द्वारा दिनांक 20 नवंबर 2026 को “दून सैनिक इंस्टीट्यूट देहरादून में 205वीं रक्षा पेंशन समाधान आयोजन का उद्घाटन किया गया। उक्त रक्षा पेंशन समाधान आयोजन देहरादून एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में रहने वाले रक्षा सिविलियनों सहित रक्षा पेंशनरों की शिकायतों को दूर करने के लिए आयोजित की गई। उक्त रक्षा पेंशन समाधान आयोजन रक्षा मंत्रालय के परामर्श से रक्षा लेखा महानियंत्रक नई दिल्ली के तत्वावधान में, रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण), मेरठ द्वारा आयोजित किया गया। इस पेंशन आयोजन के संबंधी अविस्मरणीय कार्य में वेटरन सेल उत्तराखंड सब एरिया द्वारा आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

 

इस अवसर पर रिटायर्ड रक्षा लेखा महानियंत्रक श्री वीरेंद्र दीवान, डॉ भारतेन्दु कुमार सिंह, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण) मेरठ छावनी, ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन कमांडेंट मिलिट्री हॉस्पिटल, सेवानिवृत्त वाइस एड्मिरल विनय बढ़वार, श्रीमती निधि शर्मा अपर नियंत्रक, आर & डी, देहरादून, श्री अश्वनी कुमार पाण्डेय अपर नियंत्रक आई एफ ए देहरादून, डॉ अक्षता ए राव, सयुक्त नियंत्रक वायु सेना दिल्ली, सुश्री दिव्या जैन, सहायक नियंत्रक, कर्नल के एस बिष्ट, कर्नल वेटरन आदित्य श्रीवास्तव, कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी पीआरओ, श्री ज्ञानेन्द्र कुमार वरिष्ठ लेखा अधिकारी, UIDAI टीम तथा रिकार्ड ऑफिस एवं जिला सैनिक बोर्ड से आए सम्मानित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

अपने उद्घाटन सम्बोधन में श्री पदम लाल नेगी, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, रक्षा लेखा वरिष्ठ महानियंत्रक ने देश की सेवा व सुरक्षा में लगे बहादुर सैनिकों एवं उनके परिवारों के बलिदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्षा लेखा विभाग द्वारा आयोजित रक्षा पेंशन अदालत, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों तक उनकी पेंशन संबंधी विशिष्ट शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से किए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण प्रयासों में से एक है जो कि रक्षा लेखा विभाग के मूल वाक्य “Right Pension – Right Time” के अनुरूप SPARSH लागू किया जा रहा है जिसमे PCDA (P) प्रयागराज द्वारा ही स्वीकृति एवं संवितरण का कार्य किया जा रहा हैं।

 

उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा पेंशन समाधान आयोजन का संचालन नियमों एवं विनियमों के अनुसार किया गया है और पेंशनरो की शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किए जाने के प्रयास किए गए। इसके माध्यम से हमारा यह उद्देश्य हैं कि हम अपने पेंशनरों की शिकायतों का समाधान उनके हीं शहर में कर सकें।

 

ऐसे सभी रक्षा पेंशनरों को रक्षा पेंशन समाधान आयोजन में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया था जो पेंशन के संबंध में कुछ भी पूछना चाहते थे अथवा इसके संबंध में कोई सूचना प्राप्त/शिकायत करना चाहते थे। रक्षा पेंशन समाधान आयोजन में पंजीकृत 241 मामलों में से 131 मामलों का मौके पर निपटान किया गया। यह प्रथम अवसर हैं जब देहरादून में रक्षा पेंशन समाधान आयोजन किया जा रहा हैं।

 

उपरोक्त आयोजन में पूर्व सैनिकों की ओर से भारी प्रतिक्रिया मिली। अंततः रक्षा पेंशन समाधान आयोजन देहरादून अपने उद्देश्य में पूर्णतः सफल रही।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here