किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने डाला मिर्च का स्प्रे, किसानों का पहला जत्था आज दिल्ली कूच के लिए रवाना

0
458

Farmers Protest Live News: किसानों का पहला जत्था आज दिल्ली कूच के लिए रवाना हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में 101 किसान शुक्रवार दोपहर एक बजे पटियाला-अंबाला की सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ गए।

किसानों का पहला जत्था आज दोपहर दिल्ली कूच के लिए रवाना हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में 101 किसान शुक्रवार दोपहर एक बजे पटियाला-अंबाला की सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर (Shambhu Border Protest) से पैदल दिल्ली कूच करने के लिए आगे बढ़ गए।

किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पहले जत्थे में 101 किसान जा रहे हैं।इसका नाम ‘मरजीवड़ा जत्था’ रखा गया है। इसमें शामिल किसान हर परिस्थिति में आगे बढ़ेंगे और जान देने के लिए भी तैयार रहेंगे।

101 किसानों के जत्थे में कोई महिला नहीं है। हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए हैं। इसके बाद आंदोलनकारी किसान कुछ पीछे हट गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से शंभू बॉर्डर पर इस समय पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह भी मौजूद हैं। इसके साथ ही शंभू बॉर्डर पर पटियाला के एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम और अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद हैं।

101 किसानों का जत्था हरियाणा प्रशासन द्वारा किए गए बैरिकेडिंग स्थल पर पहुंचा। अतिंम बैरिकेडिंग पर किसानों को रोकने के लिए कंक्रीट की दीवार बनाने के साथ-साथ जाली भी लगाई गई है। जिस कारण किसान आगे बढ़ने से असमर्थ हैं। ऐसे में किसान लीडरशिप और हरियाणा के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन इसका कोई परिणाम निकलने के आसार नहीं। परिणाम स्वरूप किसान यहीं बैठने को विवश हैं। इसी दरमियान एक किसान बैरिकेडिंग पर चढ़ा तो हरियाणा की तरफ से तैनात सुरक्षा बलों ने किसान की आंखों में मिर्ची वाला स्प्रे डाल दिया। जिस कारण किसान आगे नहीं बढ़ सका।

दूसरी बैरिकेडिंग तोड़ कर अर्धसैनिक बलों तक किसान पहुंचे। हरियाणा पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने मिर्च का स्प्रे डाल कर पीछे हटाया। शेड पर चढ़े किसान को हरियाणा प्रशासन ने पीछे खदेड़ते हुए नीचे उतारा। क बलों तक किसान पहुंचे। हरियाणा पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने मिर्च का स्प्रे डाल कर पीछे हटाया। शेड पर चढ़े किसान को हरियाणा प्रशासन ने पीछे खदेड़ते हुए नीचे उतारा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here