बुलंदशहर में युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पुलिस को सूचना दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार

0
691

छतारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक और युवती की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती और उसी जाति के गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की शनिवार रात अपने-अपने घरों में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी है। दोनों की मौत होने के बाद ही परिजनों को मामले की जानकारी हो सकी। रविवार सुबह युवक और युवती के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर युवक और युवती की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

युवक और युवती की मौत होने की जानकारी पर थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई से इंकार कर दिया। सीओ वंदना सिंह भी थाने पहुंची और जानकारी ली। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here