33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l

0
2

33 मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में महापंचायत, हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार l

 

रिपोर्टर दिलशाद खान l

 

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में 33 सूत्रीय मांगों को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज धूलिया तथा देहरादून जिला अध्यक्ष संदीप चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

देहरादून से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महापंचायत में पहुंचे। इनमें दिलशाद खान, प्रतीक चौहान, हनी, आर्यन धूलिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन की 33 मांगों के समर्थन में अपना समर्थन जताया।

महापंचायत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने 33 सूत्रीय मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि संगठन की मांगों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रहेगा और मांगों के समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

महापंचायत में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here