12 से 14 आयु वर्ग के लिए 01 स्थान पर आयोजित किया जाएगा कॉविड -19 टीकाकरण

0
85

हिमाचल

पांवटा साहिब – खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 12 से 14 आयु वर्ग के लिए भी 30 अप्रैल 2022 को 01 स्थान पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के मोबाइल टीम पांवटा साहिब द्वारा कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here