पांवटा साहिब – खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 12 से 14 आयु वर्ग के लिए भी 23 मार्च 2022 को 17 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोका नगला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर, डी पी एस शिवपुर, राजकीय उच्च विद्यालय मिस्रवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोलर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निहालगढ़,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजोली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुगलांवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बोया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिरिनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवादा, राजकीय उच्च विद्यालय बहराल, आई टी एस तारूवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवरा, राजकीय उच्च विद्यालय कोटड़ी ब्यास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर घाट में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।



