12 से 14 आयु वर्ग के लिए 08 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा कॉविड -19 टीकाकरण

0
708

पांवटा साहिब – खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में 12 से 14 आयु वर्ग के लिए भी 25 मार्च 2022 को 08 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 25 मार्च 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के राजकीय उच्च विद्यालय बरथल मढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठवार, एच पी एस सूरजपुर, राजकीय उच्च विद्यालय रामपुर बान, एस एस पी एस क्यारदा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा, एस पी एस शामपुर, मोबाइल टीम पांवटा साहिब में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here