हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई में सुनी जनसमस्याएं

0
605

हिमाचल

नाहन

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात करके अपने क्षेत्र की तथा अपनी व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों द्वारा उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित कुछ माँगें भी रखी गई।

उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने संबंधित विभागों को सौंपा तथा विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द उनका निराकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखी गई माँगो को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा सहित पंचायती राज संस्थानो के चुने हुए प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवम् स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here