सिरमौर जिला के विकासखंड कार्यालय सभागार, पांवटा साहिब में चल रहे तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी, दयाल सिंह ने किया समापन

0
661

हिमाचल

नाहन

उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा विकासखंड पांवटा साहिब के आसपास की 09 पंचायतों के 80-90 युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के निर्माण हेतु आपदा प्रबंधन के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज खंड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार हॉल, पांवटा साहिब में कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी, दयाल सिंह ने सभी सफल युवा स्वयंसेवको को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, पंचायत सचिव, ग्रामीण रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक व अन्य स्थानीय स्वयंसेवक व ग्रामीण भी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को इस तीन दिवसीय कार्यशाला के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई दी एवं उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थानीय आपदा की स्थिति में इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का सहयोग स्थानीय प्रशासन को मिले जिससे कि जान एवं माल का नुकसान कम किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि जो भी प्रशिक्षित स्वयंसेवक यहां से प्रशिक्षित हुए हैं वह अपनी-अपनी पंचायतों एवं गांव के स्तर पर भी लोगों को आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट रिस्पांडर के महत्व को सभी के साथ सांझा करेंगे। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के जिला प्रशिक्षण समन्वयक राजन कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

-0-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here