श्री देव सुमन नगर मंडल की बूथ समिति की बैठक में प्रतिभाग करते मंत्री गणेश जोशी।

0
99

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को श्री देव सुमन नगर मंडल की बूथ समिति की बूथ संख्या 74, 75, 76, 86 और 87 की बैठक में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक पटल पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम रोशन किया है। मंत्री ने कहा कि आज से नौ वर्ष पहले हम विश्व की दसवी बडी अर्थव्यवस्था थे और आज हम वैश्विक स्तर पर पाचवे पायदान पर हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले की सरकारों ने पोलियो का टीका बनाने में 40 वर्ष लगाए, वही मोदी सरकार ने कोविड के दौरान एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

मंत्री ने कहा दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी कम हुई है और वन्दे भारत एक्सप्रेस चलाकर पीएम मोदी  ने उत्तराखंड को  सौग़ात दी है। उन्होंने कहा घर घर नल से जल के तहत 11 करोड़ परिवारों कनेक्शन दिये हैं। जन-धन खातो के माध्यम से देश के ग़रीब तपके को अत्यधिक लाभ हुआ। मंत्री ने कहा चाहे दिल्ली की सरकार हो या प्रदेश की धामी सरकार हो केंद्र और राज्य सरकार जनता को समर्पित है। उन्होंने धर्मांत्ररण क़ानून के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here