श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 358 वां आगमन प्रकाश पुरब गुरुद्वारा श्री गुरू हरि राय साहिब जी सातवीं पातशाही, टी. एच. डी. सी. कालोनी, देहरा खास की संगत द्वारा बड़े धूमधाम व श्रधा से मनाया गया

0
164

 

देहरादून

*श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 358 वां आगमन प्रकाश पुरब गुरुद्वारा श्री गुरू हरि राय साहिब जी सातवीं पातशाही, टी. एच. डी. सी. कालोनी, देहरा खास की संगत द्वारा बड़े धूमधाम व श्रधा से मनाया गया

जिसमें सभी धर्मो के लोगों ने हाजरी भरी*। इस अवसर पर *28.12.2024 से 06.11.2025 तक प्रभात फेरीयां निकाली गई।* आज भी एक बड़ी प्रभात फेरी पूरे देहरा खास में निकाली गई, *देहरा खास की संगतो द्वारा कई जगह प्रसाद के स्टाल लगाकर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया व जगह जगह आतिशबाजी से स्वागत किया*

इस पावन प्रकाश पुरब के अवसर पर *गुरुद्वारा मे सुबह 4 बजे से 10 बजे तक गुरु बाणी के पाठ व कीर्तन हुआ।*

इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब सेवा समिति स्त्री सत्संग के सदस्यों द्वारा गुरबाणी कीर्तन व वाहेगुरु का सिमरन किया गया।

*गुरु घर के रागी भाई इन्दर जीत सिंह व भाई मंजीत सिंह जी द्वारा शबद “आगै सुखु पाछै सुख सहजा घरि आनंदु हमारै।।” *का गायन कर संगतो को निहाल किया गया*

इस मौके पर *प्रधान एच0 एस0 कालड़ा * द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन इतिहास पर प्रकाश डाला और बताया* *कि गोविंद सिंह जी ने अपना जीवन व परिवार सनातन धर्म को बचाने में व खालसा पंथ की स्थापना में बलिदान कर दिया और सरबंस दानि कहलाये*। *गुरु गोविन्द सिंह जी ने हमें सत्य, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाया।*

*गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन हमें सिखाता है कि समाज सेवा ही सच्ची भक्ति है। दूसरों की मदद करना, समानता का आदर करना और बिना किसी भेदभाव के सबकी सेवा करना ही मानवता का मूल उद्देश्य है*

*समाप्ति के उपरांत गुरु का अतुट लंगर व मिष्ठान वरताया गया।*

इस मौके पर

*श्री आलोक कुमार -पार्षद* व *नितिन रावत जी जो पार्षद के चुनाव के लिए खड़े हैं, गुरुद्वारा में आकर मत्था टेका व गुरू साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी की ओर से इन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । *एच0 एस0 कालड़ा -प्रधान* द्वारा उन संगतो को भी सम्मानित किया जिन्होंने सभी प्रभात फेरी में अपनी हाजरी भरी व गुरूद्वारा कमेटी के उन सदस्यों को जिन्होंने प्रकाश पुरब को सफल बनाने में योगदान दिया सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी

के सदस्य *परवीन मल्होत्रा-महा सचिव*

*कुलदीप सिंह*, *विजय खुराना, नरेश सिंह खालसा* *अजीत सिंह, हरजीत सिंह* *नरेश सिह खालसा, मेजर सिंह, विनय किंगर*, आदि मौजूद रहे व पूरा पूरा सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here