रुड़की
आवास विकास कॉलोनी में चल रहे हेवेन्स फ़ॉर एंजेल्स नशा मुक्ति केंद्र के मालिक व उसकी मित्र द्वारा में रुड़की की महिला से रेप के मामले को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल जी ने मामले का संज्ञान लेते हुए DIG पी रेणुका जी से SHO ऋषिकेश से वार्ता की। SHO ऋषिकेश ने बताया की मामला डेढ़ माह पहले का है जिस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। आयोग की अध्यक्षा ने आदेश दिए है कि वह गंभीरता से इस मामले में कार्यवाही करें। अध्यक्षा कुसुम कण्डवाल ने बताया कि वह कल सुबह स्वयं उस नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करने जा रही है।


