राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर श्री बालकृष्ण गोयल ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, जेल में बंद बंदियों से जाना उनका हालचाल,किया संवाद

0
93

*जिला कारगर में जल्द होगी पैथ लैब की सुविधा, स्पेशल मॉनिटर ने जेलर से सीएमओ को पत्र लिखकर पैथ लैब स्थापित करने के दिए निर्देश*

*देहरादून

सुद्धोवाला स्थित जिला कारागार का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर श्री बालकृष्ण गोयल ने निरीक्षण किया।यहां उन्होंने कारागार में निवासरत महिला और पुरुष बंदियों का हालचाल जानने के साथ ही उनसे जेल में दी जा रही सुविधाओं और जेल प्रसाशन के व्यवहार के बारे में जाना।इस दौरान महिला बंदी रक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया।उन्होंने सभी बंदीरक्षकों से कहा कि जीवन मे हम से जो गलती हो गई है अब उस पर पछताने से कोई लाभ नही बल्कि अपनी गलती से सबक सीखते हुए आगे जब आप सभी यहां से बाहर निकले तो किस प्रकार से बेहतर समाज का निर्माण करे इस और कार्य करने की अपनी धारणा को विकसित करें।

 

उन्होंने इस अवसर पर रसोई गृह का निरीक्षण भी किया।जहां बंदीरक्षकों ने कारागार में उपलब्ध कराए जा रहे भोजन पर संतुष्टि व्यक्त की।उन्होंने कारागार में उपस्थित चिकित्सकों से व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।जिस पर उन्हें बताया गया कि यहां पर पैथ लैब ना होने से काफी परेशानी होती है।ऐसे में उन्होंने उपस्थित जेलर को मुख़्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर पैथ लैब स्थापित किए जाने के निर्देश दिए।वहीं उन्होंने सभी कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए।साथ ही जेल के नोनिहालो को मुख़्य धारा में लाने के लिए उन्हें नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजने के लिए भी निर्देशित किया।कहा कि नौनिहाल हमारे समाज का भविष्य हैं ऐसे में उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त हो ताकि आने वाले समय मे वह एक बेहतर समाज का निर्माण करें।

 

 

इस अवसर पर डीआईजी जेल श्री दधिराम जी,जेलर श्री पवन कुमार कोठारी जी,बीडीओ (रायपुर)श्री परशुराम सकलानी जी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here