राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित जूस वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

0
78

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित जूस वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में डाबर इंडिया की ओर से लोगों को जूस वितरित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डाबर इंडिया की टीम को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा देश के साथ ही प्रदेश भर में राम उत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संस्थाएं आगे आकर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के आगमन से पूर्व सेवा के कार्य भी किए जा रहे है। उन्होंने कहा आज पूरा देश राममय नजर आ रहा है। 22 जनवरी कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी ने पर्यटकों से भी रूबरू हुए। का हाल चाल जाना

 

इस अवसर सतीश ढोढियाल, अमित भट्ट, पुष्पा पडियार, मनीष कुकसाल, ज्योति पुंडोरा, शोभा कुमाईं,गजेंद्र,आशीष सिंगल, रजत अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here