हिमाचल
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर स्मारिका भी की जाएगी प्रकाशित- गुंजीत चीमा
पांवटा साहिब
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 14 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2024 तक राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पूरे हर्षोल्लास व रीति रिवाज के साथ आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने यमुना शरद महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि पूर्व की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति इस स्मारिका में प्रकाशनार्थ अपना लेख 30 सितम्बर, 2024 तक (apropaonta@gmail. com) पर भेज सकते है।


