मान ने अर्धसैनिक बलों को संघर्षों के खिलाफ दमन चलाने लिए मांगा : बीबी राजविंदर कौर राजू

0
72

पंजाब

पंजाब पुलिस पर आप सरकार का भरोसा उठा : महिला किसान यूनियन का आरोप

चंडीगढ़ ……..पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा केंद्र से अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियों को बुलाने की मांग पर महिला किसान यूनियन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि इस कदम से राज्य में शासक आप पार्टी की सरकार का अपने प्रशासन में विश्वास की कमी होना, प्रशासनिक अनाड़ीपन और राज्य पुलिस में अविश्वास का संकेत साबित हुआ है।

महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष बीबी राजविंदर कौर राजू ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि राज्य सरकार मजदूरों, कर्मचारियों, बेरोजगारों और किसानों समेत अन्य तबकों की जायज मांगों को टाल रही है। जनकल्याण के बड़े-बड़े वादों के साथ सत्ता में आई पार्टी की सरकार अब ऐसे संघर्षों के खिलाफ अर्धसैनिक बलों के माध्यम से दमनकारी नीतियों का सहारा लेती दिख रही है।     महिला किसान नेता ने कहा कि हाल के दिनों में पंजाब में अर्धसैनिक बलों की तैनाती से पंजाब को अतिरिक्त कर्ज का भार झेलना पड़ रहा है। इसके अलावा अर्धसैनिक बलों की कंपनियां पहले से ही राज्य के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के लिए तैनात हैं और सीमा पर बीएसएफ तैनात है।

किसान नेता ने मुख्यमंत्री मान को चुनाव जीतने के लिए लोगों को दी गई गारंटीओं को लागू करके पंजाब के सभी वर्गों को संतुष्ट करने की सलाह दी ताकि राज्य में एक अनुकूल माहौल बनाया जा सके और पंजाब प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here