माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के निर्देश एवं  मार्गदर्शन में जिलाधिकारी डॉ  आर राजेश कुमार ने की सख्त कारवाई के आदेश

0
100

देहरादून

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के निर्देश एवं  मार्गदर्शन में जिलाधिकारी डॉ  आर राजेश कुमार ने  शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर रोक लगाये जाने तथा राज्य में बाहरी लोगों का सत्यापन किये जाने  तथा क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गतिविधियों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों के क्रम में  उप जिलाधिकारी सदर को सत्यापन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृव में संयुक्त टीम ने रायपुर एवं मालदेवता में संचालित हॅट, रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर सत्यापन किया गया।

उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा  हॅट/रेस्टोरेंट/ढाबा का भौतिक सत्यापन के दौरान  10 पर अनुमति न दिखा पाने पर संचालन बन्द करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पर्यटन, पुलिस, खाद्य सुरक्षा विभागों को अपने-अपने स्तर पर संचालन की अनुमति की जांच करने तथा तहसीलदारों को भूमि के अभिलेखों का भौतिक परीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here