महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पाजिटिव, अस्पताल में भर्ती

0
326

नई दिल्ली

महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के कई विधायकों ने बगावत कर दी है। महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राज्यपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना के इलाज के लिए आज मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एकनाथ शिंदे का 40 विधायकों के समर्थन का दावा

महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव के बाद से सियासी ड्रामे की शुरुआत हुई। कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना के कई विधायकों के साथ गुजरात के सूरत पहुंच गए थे। हालांकि, अब बागी विधायक असम के गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे हैं। असम में भाजपा की सरकार है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

इसी बीच आज महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने जा रही है। बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने की संभावना है। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक रहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here