मसूरी में पंडित दीनदयाल पार्क का लोकार्पण और उनकी मूर्ति का अनावरण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

0
94

मसूरी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे। जहां उन्होंने लन्ढौर बाजार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108 वी जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का लोकार्पण तथा उनकी मूर्ति का अनावरण भी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर उन्हें नमन किया और उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक थे। उन्होंने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। उन्होंने कहा दीनदयाल उपाध्याय को भारत में गरीब-दलितों की आवाज भी कहा जाता था। मंत्री ने कहा कि उनका सपना था कि देश की हर जन कल्याणकारी योजना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा सभी जन कल्याणकारी योजनाएं गरीब असहाय वंचितों को केंद्रित कर के बनाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार उनके दिए गए विचारों और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों और उनकी विचारधाराओं के अनुरूप आज भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में उनकी विचारधाराओं के अनुरूप कार्य कर रही है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विभिन्न मांगों से संबंधित मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, ओपी उनियाल, अध्यक्ष रवि गोयल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मीरा सकलानी, अनिता धनाई, सतीश ढौंढियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here