भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े 5 किसानों का प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सिंचाई विभाग अतिथि गृह में मिला।

0
90

बाजपुर

भूमि बचाओ आन्दोलन से जुड़े 5 किसानों का प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सिंचाई विभाग अतिथि गृह में मिला। प्रतिनिधिमण्डल ने बाजपुर के 20 गाँवों की 5838 एकड़ भूमि पर मालिकाना हक दिये जाने की माँग की। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार जटिल से जटिल समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बाजपुर की भूमि समस्या के स्थाई समाधान हेतु सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि समस्या के निस्तारण में कुछ समय अवश्य लग रहा है, परन्तु समस्या के निस्तारण हेतु सकारात्मक सोच के साथ तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। प्रतिनिधिमण्डल में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, निरंजन दास गोयल, जगतार सिंह बाजवा, रजनीत सिंह ‘सोनू’, कुलवीर सिंह, सुशील सिंगला शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here