भारतीय जनता युवा मोर्चा शहीद दुर्गा मल्ल मंडल द्वारा धन्यवाद रैली का फ्लैग ऑफ करते मंत्री गणेश जोशी।

0
78

देहरादून

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहीद दुर्गा मल्ल मंडल महानगर देहरादून की और से गुरुवार को देहरादून स्थित हवा घर महिंद्रा ग्राउंड में प्रदेश सरकार द्वारा देश के सबसे बड़े सख्त नकल विरोधी कानून लागू किए जाने पर आयोजित आभार रैली का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फ्लैग ऑफ कर बाइक रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर सभी ने राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू हो गया है। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति संगठित रूप से परीक्षा कराने वाली संस्था के साथ षडयंत्र करता है, तो आजीवन कारावास तक की सजा के साथ ही 10 करोड़ रूपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया। इतना ही नहीं यदि कोई परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा में खुद नकल करते हुए या अन्य परीक्षार्थी को नकल कराते हुए पाया जाता है तो उसके लिए तीन साल का जेल और न्यूनतम पांच लाख के जुर्माने का प्रावधान किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा बीजेपी सरकार युवाओं की हितेषी सरकार है और धामी सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गौरव डंगवाल, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल, सिकंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here