दिल्ली
पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस लाल किले में नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर करवाए समागम में समाप्ति वाले दिन हाजिऱी लगवाई। हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब सरकार की तरफ़ से श्रद्धा-सुमन भेंट करते हुये संगतों को श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुये कहा कि गुरू साहिब ने धर्म और मानवीय नैतिक मूल्यों, आदर्शों और सांसारिक इतिहास के सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। कैबिनेट मंत्री ने प्रधान मंत्री को पंजाब की अमीर सभ्याचारिक विरासत के प्रतीक श्री हरिमन्दर साहिब का प्रतिरूप (रैपलिका) और फूलकारी देकर सम्मानित भी किया। स. बैंस ने यादगारी सिक्का और डाक टिकट जारी करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी किया और कहा कि इनके ज़रिये पीढ़ी दर पीढ़ी इस पवित्र दिवस की यादों को संभाला जायेगा।


