बडोवाला की सुमेरु विहार कॉलोनी में किया गया वृक्षारोपण अभियान

0
70

देहरादून

Clean and Green Environment Society द्वारा बडोवाला की सुमेरु विहार कॉलोनी में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया। लगाए गए वृक्षों में बहेड़ा, सिल्वर ओक, तेजपात, अमलतास, गुलमोहर, आंवला, शीशम, पिलखन इत्यादि वृक्ष शामिल किए गए।

वर्ष 2022 में Clean and Green Environment Society द्वारा किया गया यह 14वां वृक्षारोपण एवं इस मानसून सत्र का अंतिम वृक्षारोपण अभियान है। सुमेरु विहार कॉलोनी के निवासियों ने समिति से अपनी कॉलोनी में वृक्षारोपण किये जाने हेतु अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए समिति ने सुमेरु विहार में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। समिति के वृक्षों के साथ साथ 100 ट्री गार्ड्स भी वृक्षों की सुरक्षा हेतु लगाए गए।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा समिति को 100 ट्री गार्ड्स सुमेरु विहार कॉलोनी में वृक्षो की सुरक्षा हेतु प्रदान किये गए। इस अवसर पर समिति द्वारा तथा कॉलोनी वासियो द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को भी सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया। उक्त वृक्षारोपण अभियान में सुमेरु विहार कॉलोनी की महिलाओं तथा बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और वृक्षों की सुरक्षा करने और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया।

इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रंदीप अहलूवालिया, कोषाध्यक्ष शम्भू शुक्ला, अमित चौधरी, दीपक वासुदेवा, जेपी किमोठी, मंजुला रावत, सोनिया, लोहित पांडेय, गगन चावला, राज, हर्षवर्धन जमलोकी, ईशु कपूर तथा सुमेरु विहार कॉलोनी के अध्यक्ष सहित समस्त महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here