पंजाब CM भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, केजरीवाल ने हालचाल जाना

0
94

पंजाब

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उनको दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उनकी तबीयत दो दिन पहले सुल्तानपुर लोधी में काली बेईं नदी का पानी पीने के कारण हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। बताया जाता है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान से अस्‍पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

17 जुलाई को कालीबेईं नदी का पानी पीने से पेट में दर्द व मरोड़ हुआ

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री दफ्तर के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री बीमार नहीं हैं, कल पूरा दिन उन्होंने बैठकें रखी हुई हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के निकटवर्ती सूत्रों का कहना है कि वह कल बीमार हो गए थे उन्हें दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भगवंत मान पिछले दो दिनों से दिल्ली में ही हैं।

दो दिन पहले दिल्‍ली गए थे भगवंत मान

बताया जाता है कि भगवंत मान को मंगलवार रात को पेट में तेज दर्द और मरोड़ उठने के बाद दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपोलो अस्‍पताल में गैस्ट्रो और मेडिसिन के डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं । भगवंत मान पिछले दो दिन पहले दिल्ली गए थे और तबीयत खराब होने के बाद उनको अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

17 जुलाई को काली बेईं नदी की सफाई की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भर्ती हुए थे

जानकारों का यह भी कहना है कि 17 जुलाई को काली बेईं नदी की सफाई की 22वीं वर्षगांठ के दौरान सुल्तानपुर लोधी में करवाए गए एक समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नदी का पानी पी लिया। काली बेेईं की सफाई करने वाले संत बलबीर सिंह सीचेवाल का दावा था कि इसे पूरी तरह से साफ कर दिया गया है।

अब यह पहले की तरह पवित्र नदी हो गई है लेकिन जानकारों का कहना है कि अभी भी इसमें कई इलाकों का सीवरेज का पानी मिक्स होता है जिस कारण यह पीने लायक नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा इस पानी को पीने के कारण ही उन्हें पेट में इंफेक्शन हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here