पंजाब के सेवा केन्द्रों में दशहरे के अवसर पर आधे दिन की छुट्टी का ऐलान  

0
88

पंजाब

24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेवा केंद्र कार्यशील रहेंगे: अमन अरोड़ा

 

चंडीगढ़……………मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दशहरे के अवसर पर राज्य के सभी सेवा केन्द्रों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के प्रशासनिक सुधार और जन शिकायतों संबंधी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 24 अक्तूबर को सभी सेवा केंद्र सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यशील रहेंगे और इन केन्द्रों में आम दिनों की तरह सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सेवाएं लेने के लिए 24 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से पहले सेवा केन्द्रों में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर को छोडक़र बाकी दिन सेवा केंद्र अपने मौजूदा समय के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशील रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here