नेहरू युवा केन्द्र देहरादून एवं रक्षा अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से आज 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम डीआरडीओ परिसर, रायपुर रोड देहरादून में आयोजित किया गया है।

0
54

देहरादून

नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 8 वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सभी आयु वर्ग के लोगों को 100 दिन तक योग करने हेतु 14 मार्च, 2022 से 21 जून, 2022 तक जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों एवं युवा क्लब के सदस्यों के माध्यम से योगाभ्यास, व्यायाम, ध्यान, प्राणायाम, पदयात्रा एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केन्द्र देहरादून एवं रक्षा अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से आज 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम डीआरडीओ परिसर, रायपुर रोड देहरादून में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एल० सी० मंगल, निदेशक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती माॅ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उनके द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग को दैनिक रूप में अपनाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर कृष्ण लाल सह निदेशक, अतुल देव , त्रिलोक सिंह सैनी जी, वरिष्ठ वैज्ञानिकों के द्वारा विचार रखे गये। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान, देहरादून के योग साधक एवं प्रशिक्षको द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

जिला युवा अधिकारी, श्रीमती एम० टोलिया द्वारा सभी अतिथियों, युवाओं एवं सम्मानित नागरिकों का स्वागत करते हुए नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी गई। और बताया किया आज नेहरू युवा केन्द्र, देहरादून के स्वयं सेवकों एवं युवा क्लब के सदस्यों द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत योगाभ्यास को दैनिक जीवन में अपना कर प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे धीरज कुमार दबगरवाल, प्रवेश सिंह बजवाल, तुषार, राशि, मेघा पाल, सुमन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here