नगर से देहात तक बृहद स्तर पर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान

0
128

Dehradun

*अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों तथा घरेलू काम करने वालो के सत्यापन की करी कार्यवाही*

 

*इस दौरान पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में 1500 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के किये सत्यापन*

 

*किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 328 मकान मालिक का पुलिस एक्ट में किया गया चालान, 32 लाख रु० से अधिक का किया गया जुर्माना*

 

*अभियान के दौरान 47 संधिक्त व्यक्तियों को थाने लाकर की गई पूछताछ*

 

*73 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में किये गये चालान, वसूल 22 हज़ार रु० का जुर्माना*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार आज दिनांक 09/02/2025 की प्रातः जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्रो में पुलिस द्वारा जनपद में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस की अलग- अलग टीमों का गठन करते हुए जनपद में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों व अन्य के सत्यापन किये गये।

 

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कुल 1574 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 328 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 32, 80,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रों में 47 संधिक्त व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थानों पर लाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 73 लोगो के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 22,000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here