देहरादून स्थित विजय कॉलोनी का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण।

0
76

*मौके पर संबंधित अधिकारी को फोन के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून स्थित विजय कॉलोनी फेस टू में पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि बीते 2 दिनों से हुई बारिश से कॉलोनी में बरसात के पानी से नाली चोक होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस जाने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर ही फोन कॉल के माध्यम से संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए तत्काल नालियों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here