जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने हरबर्टपुर बस अड्डा एवं कटापत्थर में निरीक्षण करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

0
492

देहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने हरबर्टपुर बस अड्डा एवं कटापत्थर में निरीक्षण करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कटापत्थर में बनाए गए पंजीकरण काउंटर में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की सुविधा न हो।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों से संवाद किया तथा उनके हाल-चाल जाने।

शासन प्रशासन द्वारा व्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा हेतु पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, जिसका परिपालन कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु समुचित मूलभूत व्यवस्थाएं बनाए रखें। इस दौरान उन्होंने कटा पत्थर विकासनगर यात्रियों से बात की तथा उनका हाल-चाल जाना, उन्होंने यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामना दी तथा यात्रियों के साथ चाय भी पी। अपने बीच जिलाधिकारी को पाकर यात्री प्रसन्न दिखे।

 

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के लिए कटापत्थर व हरबर्टपुर में सभी मूलभूत सुविधाएं बनाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।

 

चारधाम यात्रा शुरु होने के बाद भारी संख्या में यात्री पंहुच रहे हैं। व्यवस्थित यात्रा हेतु प्रशासन द्वारा यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को विकासनगर से निर्धारित संख्या भेजे जा रहे हैं।

कटापत्थर से यमुनोत्री के लिए जांच के उपरांत यात्री वाहन रवाना किए जा रहें हैं। कटापत्थर में भी यात्रियों के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था है। मोबाइल शौचालय, पीने के पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था की गयी है।

 

इस मौके पर उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भाष्कर लाल शाह, कोतवाल राजेश शाह सहित प्रशासन के अधिकारी व पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

—0—

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here