चम्पावत बीजेपी जिला कार्यालय में पीएम मोदी के आगमन के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

0
132

चम्पावत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज चम्पावत में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के जनपद में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता करने की भी अपील की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और जब भी वह उत्तराखंड आते है कुछ न कुछ उत्तराखंडवासियों को देकर जाते है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद में आगमन को लेकर हर एक उत्तराखंड वासी उत्साहित है। बैठक को बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पीएम मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक लोग पहुँचे, इसकी पूर्ण चिंता की जाये।

 

 

इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा,प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here