गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता जी और गुरुजनों का लिया आशिर्वाद।

0
50

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपनी माता जी और गुरुजनों का लिया आशिर्वाद।

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज मंत्री गणेश जोशी ने सर्व प्रथम अपनी माता जी श्रीमती मोहनी जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा माँ ही सबसे बड़ी गुरु है, वो हमे सिर्फ दुनिया मे ही नही लाती बल्कि जीवन जीना भी सिखाती है। माँ ही पहली गुरु है जो हमे एक अच्छा इन्सान बनना सिखाती है। मंत्री जोशी ने कहा मां का स्थान ईश्वर के बराबर है। क्योंकि ईश्वर ने मानवता के सृजन का उत्तरदायित्व मां को ही दिया है।

इसके उपरांत मंत्री जोशी ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अपनी गुरु माता कैंट विधायक सविता कपूर जी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा मैं आज जो कुछ भी हूं अपने गुरु स्वर्गीय हरबंश कपूर जी एवं गुरु माता सविता कपूर जी की वजह से ही हूँ। वहीं मंत्री गणेश जोशी ने ब्राह्मण वाला स्थित प्रकाश सुमन ध्यानी से उनके आवास में पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मंत्री जोशी ने कहा भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने कहा गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here