गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा

0
102

पंजाब

गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया लोगों को समर्पित

गुरदासपुर, 2 दिसंबरः

सरहदी जिलों गुरदासपुर और पठानकोट के निवासियों को बड़ा तोहफ़ा देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राज्य में ‘विकास क्रांति’ के नये युग की शुरुआत करने की मुहिम जारी रखते हुये आज 1854 करोड़ रुपए की लागत वाले अलग-अलग विकास प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित किये और कई प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखे। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने सरहदी जिलों के लिए नये प्रोजेक्टों का

ऐलान भी किया।  दोनों मुख्यमंत्रियों ने बकनौर और घरोटा कलाँ में 0. 63 करोड़ और 0. 25 करोड़ रुपए की लागत के साथ जल स्पलाई स्कीमों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने 0. 39 करोड़ रुपए की लागत के साथ केशोपुर शंभ के नवीनीकरण के लिए विशेष प्रोजैक्ट का नींव पत्थर भी रखा। भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल बहरामपुर में चार नये बने क्लास रूमों, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल बरिआर में चार नये क्लास रूम, सरकारी हाई स्कूल कालावाला में तीन नये बने क्लास रूमों, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल धुप्पसड़ी में दो नये बने क्लास रूमों और सरकारी प्राइमरी स्कूल बगौल काहनूवान- 2 में दो नये कमरों का उद्घाटन भी किया जो क्रमवार 0. 30 करोड़ रुपए, 0. 30 करोड़ रुपए, 0. 23 करोड़ रुपए, 0. 15 करोड़ रुपए और 0. 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने पठानकोट में 0. 21 करोड़ रुपए की लागत के साथ 132 के. वी. सब स्टेशन को अपग्रेड करने का प्रोजैक्ट भी लोगों को तोहफ़े के तौर पर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here