खेडां वतन पंजाब दीयां……. मीत हेयर द्वारा चार ज़िलों का दौरा करके पंजाब खेल मेले की तैयारियों का जायज़ा

0
64

पंजाब

खेल मंत्री ने मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ज़िला प्रशासन के साथ की मीटिंगें

चंडीगढ़……..राज्य में खेल के स्तर को और ऊँचा उठाने, प्रतिभा और हुनर की खोज करने, भाईचारा और सदभावना पैदा करने, अधिक से अधिक लोगों को खेल से जोड़ने और सेहतमंद पंजाब की सृजना करने के मंतव्य से खेल विभाग की तरफ से 29 अगस्त से करवाए जा रहे पंजाब खेल मेला-2022 की ज़मीनी स्तर पर तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज चार जिलों का दौरा किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी और खेल डायरैक्टर राजेश धीमान भी साथ उपस्थित थे।

खेल मंत्री ने मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला का दौरा करते हुये ज़िला प्रशासन, खेल विभाग और जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य में फिर खेल सभ्याचार पैदा करने और खेल में पंजाब की छिन चुकी शान फिर बहाल करने की वचनबद्धता पर चलते हुये ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के विषय के अंतर्गत ‘पंजाब खेल मेला- 2022’ करवाया जा रहा है। खेल मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री 29 अगस्त को जालंधर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन वाले मनाए जाते राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर कर रहे हैं।

श्री मीत हेयर ने कहा कि इस खेल महाकुंभ में ग्रेडशन सूची वाली मान्यता प्राप्त खेल में अलग-अलग उम्र ग्रुपों में ब्लाक स्तर से राज्य स्तर तक 5 लाख के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह खेल मेला दो महीने तक चलेगा। खेल मेले में पैरा स्पोर्टस वाले खिलाड़ी के लिए भी मुकाबले होंगे। ब्लॉक स्तरीय टूर्नामैंट 1 सितम्बर से 7 सितम्बर, 2022 तक, ज़िला स्तरीय टूर्नामैंट 12 सितम्बर से 22 सितम्बर, 2022 तक और राज्य स्तरीय टूर्नामैंट 10 अक्तूबर से 21 अक्तूबर, 2022 तक होंगे।

खेल मंत्री ने बताया कि राज्य स्तर के मुकाबलों में पहले स्थान पर आने वालों को 10 हज़ार रुपए नकद इनाम और सर्टीफिकट, दूसरे स्थान पर आने वालों को 7 हज़ार रुपए और सर्टिफिकेट और तीसरे स्थान पर आने वालों को 5 हज़ार रुपए और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। कुल 6 करोड़ रुपए की इनाम राशि बांटी जायेगी। सभी विजेता खिलाड़ी राज्य की ग्रेडशन नीति में कवर होंगे।

——

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here