क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा इस मानसून सत्र का ग्यारवा वृक्षारोपण अभियान भाऊवाला के निकट भगवानपुर गांव में संपन्न किया गया।

0
80


देहरादून

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा इस मानसून सत्र का ग्यारवा वृक्षारोपण अभियान भाऊवाला के निकट भगवानपुर गांव में संपन्न किया गया। इस अवसर पर गुलमोहर, नीम, चंपा, रात की रानी, अमलतास, चक्रेसिया, सिल्वर ओक इत्यादि के 100 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए ट्री गार्ड्स भी लगाए गए पेड़ो की सुरक्षा हेतु लगाए गए।

 

क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा लगातार मानसून सत्र के तीसरे माह में किया गया ये ग्यारवां वृक्षारोपण अभियान है। भगवानपुर गांव के प्रधान तथा स्थानीय निवासियों द्वारा अत्यधिक सहयोग प्रदान किया गया। गांव की मुख्य सड़क के दोनो और ट्री गार्ड्स समेत वृक्ष लगाए गए।

 

समस्त देहरादून के प्रत्येक गांव, सरकारी विद्यालयों एवं मुख्य सड़को पर क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा लगातार वृक्षारोपण इस वर्ष भी किया गया जो पूर्ण रूपेण सफल रहा। इस वर्ष लोगो में पर्यावरण को बचाने और वृक्षों को लगाने में अत्यधिक रुचि दिखाई दी क्योंकि इस वर्ष देहरादून के तापमान ने सारे रिकॉर्ड को तोड़कर 43 से ज्यादा के तापमान पर पहुंचा दिया।

 

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राम कपूर, उपाध्यक्ष, रनदीप अहलूवालिया, राजेश बाली, सुदीप ममगाई, भूमिका दुबे, जेपी किमोठी, नमित चौधरी, शिवम शुक्ला एवं भगवानपुर गांव के प्रधान सहित समस्त गांववासी उपस्थित रहे।

 

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here