कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से टेलीफोन के माध्यम से कई राज्य आंदोलनकारियों से संपर्क किया औऱ हालचाल जाना,समस्याएं सुनी

0
87

देहरादून,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज टेलीफोन के माध्यम से कई राज्य आंदोलनकारियों से संपर्क किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अपनी विभिन्न समस्याओं को अवगत कराया। जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य आंदोलनकारियों को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

मंत्री गणेश जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शीघ्र प्रदेश सरकार आगामी मानसून सत्र में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों ओर उनके आश्रितों को मिलने वाले 10 प्रतिशत क्षेतीज आरक्षण सदन के पटल पर रखने जा रही हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य आंदोलनकारियों के कल्याण ओर उनके आश्रितों उत्थान के लिए प्रदेश की धामी सरकार संकल्पबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here