*जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सकुशल रूप से सम्पन्न हुई ईद की नमाज*
*ईद के पर्व के दृष्टिगत एसएसपी दून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में किये गए है सुरक्षा के समुचित प्रबंध*
*पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों में लगातार भ्रमणसील रहकर रखी जा रही सतर्क दृष्टि*
देहरादून
दिनांक 28/05/2026 को संपूर्ण जनपद में ईद- उल- जुहा का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ईद के पर्व की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे, साथ ही मिश्रित आबादी क्षेत्र व संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तनाती की गई थी।
पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में धार्मिक स्थलों के आसपास भ्रमणशील रहते हुए अवांछिनिय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी गयी।



