अपनी मां के साथ गाली-गलौच,मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला पुत्र गिरफ्तार

0
81

अपनी मां के साथ गाली-गलौच,मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला पुत्र गिरफ्तार

ऋषिकेश

दिनांक 29/3/2022 वादिनी निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून के द्वारा कोतवाली हाजा पर एक लिखित तहरीर बाबत उनके पुत्र शुभम शर्मा के द्वारा उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। अभियोग उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत टीम के द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी।

गठित टीम के द्वारा दिनांक 10 मई 2022 को अभियोग उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त शुभम शर्मा को मनसा देवी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को निर्धारित समय अवधि में माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

नाम पता अभियुक्त

शुभम शर्मा पुत्र कालूराम शर्मा निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून उम्र 25 वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here