शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 131 लायब्रेरियनों को नियुक्ति पत्र बाँटे

0
80

पंजाब

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर / चंडीगढ़…….मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से नौजवानों को रोजग़ार देने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस द्वारा पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन नियुक्त किये जाने के लिए चुने गए 131 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस मौके पर उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले लायब्रेरियनों को सरकारी नौकरी मिलने की बधाई देते हुये बेहतरीन सेवाएं देने के लिए भी प्रेरित किया।

स. बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से सबसे अधिक ध्यान शिक्षा विभाग को दिया जा रहा है। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी तनदेही से निभाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here