वीडियो कांफेसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे।

0
71

देहरादून

मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 31 मई 2022 को शिमला से भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित राज्य लाभार्थियों के साथ प्रस्तावित Interaction/     वीडियो कांफेसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव डाॅ एस.एस संधू की अध्यक्षता में वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्मय से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में भारत सरकार द्वारा सचांलित योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित कर कार्यक्रम में आमंत्रित करने के साथ ही सर्वश्रेष्ठ लाभार्थियों को पुरस्कृत किये जाने के भी निर्देश दिए। वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी जुडे़ रहे।

एनआईसी सभागार से वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 260 लाभार्थियों का चिन्हिकरण किया गया है, जिन्हे कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है साथ ही  कार्यक्रम का मुख्य नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी को बनाया गया है साथ की कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन हेतु नोडल अधिकारी बनाये गए है, जनपद में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर एनआईसी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी तिवारी मौजूद रहे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here