Dehradun
*राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न,*
*एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा,*

*परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों /अधीनस्थों को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश*

*परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा स्वयं की उपस्थिति में सघन चेकिंग के उपरांत अंदर जाने की दी गयी अनुमति*

*सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी रही जा रही सतर्क दृष्टि परीक्षा केंद्रों के आस- पास पुलिस द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर अवांछित तत्वों पर रखी गई पैनी निगाह*
*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अन्य अधिकारियों द्वारा भी लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा,*

*परीक्षा केन्द्रों के आस-पास संदिग्ध/आवांछित तत्वों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा होटल/ढाबों/ धर्मशालाओं/गेस्ट हाउस आदि की लगातार की गई सघन चैकिंग*
*देहरादून में कुल 16 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की NEET की परीक्षा*

आज दिनांक 21-06-2026 को जनपद के 16 परीक्षा केन्द्रों पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। उक्त परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशों पर सभी परीक्षा केंद्रों में समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया है। पुलिस द्वारा परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/फ्रिक्सिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से भी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस देहरादून द्वारा स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आस पास पुलिस को नियमित रूप से भ्रमणशील रखकर अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए।

परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही सुरक्षा के संबंध में उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए गए।



