राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खुशहालपुर, सहसपुर में किया गया वृक्षारोपण अभियान

0
198

देहरादून

Clean and Green Environment Society द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर पछवादून के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खुशहालपुर, सहसपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया। लगाए गए वृक्षों मे आम, कागजी नींबू, अमरूद, तेजपात तथा रीठा के वृक्ष शामिल किए गए।

 

वर्ष 2023 में Clean and Green Environment Society द्वारा किया गया यह पहला वृक्षारोपण अभियान है। उक्त विद्यालय पछवादून क्षेत्र के अंर्तगत आता है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सलमान द्वारा समिति से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खुशहालपुर में वृक्षारोपण किये जाने हेतु निवेदन किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए समिति ने विद्यालय में वृक्षारोपण किया। विद्यालय के प्रिंसिपल श्री सलमान के अलावा उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिक्षक श्रीमति मधु प्रजापति, श्रीमति रुचि शर्मा, श्री फिरोज अली खान तथा श्री सुनील गौड़ उपस्थित रहे।

 

समिति द्वारा विद्यालय के अध्यापकों को लगाए गए वृक्षों की देखभाल करने और उन्हें बचाने का प्रण दिलाया गया। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक श्री सलमान द्वारा समिति को इस उत्कृष्ठ कार्य हेतु विद्यालय को तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस वर्ष समिति द्वारा 2000 से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रंदीप अहलूवालिया, कोषाध्यक्ष शम्भू शुक्ला, सचिव जेपी किमोठी, संयोजक अमित चौधरी, हर्षवर्धन जमलोकी, मंजुला रावत, सोनिया, गगन चावला, अमरनाथ कुमार, नमित चौधरी, सोनू वीर जी, प्रदीप रावत तथा समिति की तरफ से आमंत्रित किए गए मुख्य मेहमानों में श्री राकेश दुबे जी, कपिल कौशिक जी, मनोज शुक्ला जी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ साथ समस्त शिक्षक तथा स्टाफ उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here