राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, सेलाकुई में किया गया वृक्षारोपण अभियान

0
70

देहरादून

Clean and Green Environment Society पछवादून के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, सेलाकुई में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 80 से अधिक वृक्षों का रोपण किया गया। लगाए गए वृक्षों में बहेड़ा, सिल्वर ओक, तेजपात, बांस, अमलतास, गुलमोहर, आंवला, शीशम, पिलखन इत्यादि वृक्ष शामिल किए गए।

वर्ष 2022 में Clean and Green Environment Society द्वारा किया गया यह आठवां वृक्षारोपण अभियान है। उक्त विद्यालय पछवादून क्षेत्र के अंर्तगत आता है। समस्त विद्यालयों के शिक्षक श्री सुशील कुमार द्वारा समिति से राजकीय आदर्श विद्यालय और उसके बाहर की मुख्य सड़क पर वृक्षारोपण किये जाने हेतु निवेदन किया गया, जिसे स्वीकार करते समिति ने विद्यालय तथा उसके बाहर की मुख्य सड़क पर वृक्षारोपण किया और साथ ही प्रत्येक वृक्षों पर ट्री गार्ड्स वृक्षो की सुरक्षा हेतु लगाए गए।

समिति द्वारा राजकीय आदर्श विद्यालय के अध्यापकों को लगाए गए वृषो की देखभाल करने और उन्हें बचाने का प्रण दिलाया गया। विद्यालयों के समस्त बच्चों द्वारा द्वारा उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर सहयोग किया और समिति के सदस्यों के साथ मिलकर वृक्ष लगाए। इस वर्ष समिति द्वारा 1500 से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस वृक्षारोपण अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रंदीप अहलूवालिया, कोषाध्यक्ष शम्भू शुक्ला, नितिन कुमार, दीपक वासुदेवा, जेपी किमोठी, मंजुला रावत, सुमित खन्ना, लोहित पांडेय, प्रदीप रावत, रविंदर जूनियर, सुबोध गौड़, चमन सिंह, प्रवीण कुमार पोलु तथा राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के समस्त बच्चों के साथ साथ शिक्षक श्री सुशील कुमार तथा स्टाफ उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here