मुख्यमंत्री द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश को अमृतसर हवाई अड्डे से गरिमापूर्ण विदायगी

0
100

पंजाब

फिर से पंजाब आने का दिया न्योता

अमृतसर…….पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने आज भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमना, जोकि बीते दिन परिवार समेत पवित्र नगरी के दौरे पर आए थे, को गुरू राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गरिमापूर्ण विदाई दी। मुख्यमंत्री ने जस्टिस एन.वी. रमना के साथ इस मौके पर बातचीत की और उनका अमृतसर यात्रा का अनुभव जाना। श्री रमना ने अमृतसर की यात्रा को यादगारी पल बताते हुए अमृतसर द्वारा दिए गए आथित्य की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पंजाब के नेतृत्व के लिए शुभकामनाएँ भी दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के विकास के लिए बनाई कुछ योजनाएँ भी मुख्य न्यायाधीश श्री रमना के साथ साझा की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल, जि़ला और सैशन जज श्रीमती हरप्रीत कौर रंधावा, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री रवि भगत, उपायुक्त श्री हरप्रीत सूदन, पुलिस आयुक्त अरुण पाल सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here