पांवटा साहिब में देईजी साहिबा टेम्पल ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त ने की समीक्षा

0
3

पांवटा साहिब में देईजी साहिबा टेम्पल ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त ने की समीक्षा

 

पांवटा साहिब

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज विकास खंड अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में देईजी साहिबा टेम्पल ट्रस्ट से संबंधित विभिन्न विषयों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं तथा मंदिर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से मंदिर की वर्तमान व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और मंदिर परिसर में स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैठक में हुई चर्चा तथा लिए गए निर्णयों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में एसडीएम पाँवटा साहिब द्विज गोयल, तहसीलदार मस्त राम शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र ठाकुर, बी.डी.ओ. विकास बंसल, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष राजेंद्र तिवारी, अध्यक्ष चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स सतीश गोयल, अश्वनी शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा देईजी साहिबा टेम्पल ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here