पर्वतारोहण अभियान माउंट थेलु

0
111

‘हर काम देश के नाम’

 

पर्वतारोहण अभियान माउंट थेलु

 

देहरादून

 

यह पर्वतीय प्रशिक्षण अभियान एनसीसी महानिदेशालय, दिल्ली द्वारा उत्तरकाशी, उत्तराखंड में माउंट थेलू के लिए संचालित किया जा रहा है।

 

इस अभियान में कुल 24 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं, जिसमें 12 सीनियर डिवीजन लड़के और 12 सीनियर डिवीजन लड़कियां शामिल हैं। टीम का नेतृत्व आर्मी मेडलिस्ट कर्नल अमित बिष्ट कर रहे हैं, जो खुद एक पर्वतारोही हैं।

 

इस अभियान को सफल बनाने के लिए नेहरू पर्वतीय प्रशिक्षण संस्थान, उत्तरकाशी की टीम ने कड़ी मेहनत की है।

 

इस अभियान का उद्देश्य कैडेटों में साहसिक गतिविधि की भावना जागृत करना है।

 

08 सितंबर 2023 को, पर्वतारोहण थेलू टीम हर्षिल से भोजबासा और आगे माउंट थेलू तक मार्च कर रही है जो 6002 मीटर ऊंचा पर्वत है।

 

एनसीसी निदेशालय, उत्तराखंड ने इस अभियान के सफल समापन के लिए सभी कैडेटों और टीम को शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here