नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर अधिकारियों के दावे फेल

0
82

लक्सर

नगर में आजकल अतिक्रमण के कारण आम नागरिक बहुत परेशान हैं। नगर की कोई सड़क,कोई चौराहा-तिराहा ऐसा नहीं बचा है जहां पर अतिक्रमण न किया गया हो,प्रतिदिन यहां से अधिकारी व कर्मचारी गण भी गुजरते हैं फिर भी इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया है। कुछ दिन पूर्व एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने नगर पालिका परिषद एवं प्रशासनिक कर्मचारियों/ अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर लगभग 10 लोगों को नोटिस भी जारी किया था।

उसके बावजूद अतिक्रमण का हाल नगर में ज्यों का त्यों बना हुआ है जिन लोगों को नोटिस दिया गया था उनका अतिक्रमण भी हटाया नहीं गया है। इससे साफ जाहिर है कि अतिक्रमण करने वालों के मन में शासन-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। आम नागरिकों का कहना है कि हरिद्वार-पुरकाजी हाईवे तथा लक्सर-बालावाली तिराहे के आसपास व पुरकाजी बस स्टैंड के निकट के साथ ही रेलवे ओवर-ब्रिज के नीचे और मेन बाजार से अतिक्रमण को शीघ्र हटवाया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here