एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

0
1

*”ऑपरेशन प्रहार”*

 

*थाना सेलाकुई*

 

*एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस*

 

*सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 02 व्यक्तियो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

*अभियुक्तो की बिना नंबर की स्विफ्ट कार को किया सीज*

 

 

वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों/अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ साथ शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

 

इसी क्रम में दिनांक 09-05-2026 को थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई की डीबीएस कॉलेज के पास सफेद रंग की स्विफ्ट कार में दो लड़के बैठे है, जो आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार तथा लड़ाई झगड़े पर उतारू होकर गाड़ी को आगे पीछे कर रहे थे। सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर दोनों लड़कों को पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो लडके और अधिक उत्तेजित होकर अन्य लोगो के साथ मारपीट पर उतारू हो गए, जिनसे उनके वाहन के कागजात मांगने पर वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए, जिस पर उक्त कार को मोटर वाहन अधि0 मे सीज करते हुए दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तार किये व्यक्तियों का विवरण*

 

1- शिवम पुत्र अशोक निवासी- डी.बी.एस कालेज के पास, सेलाकुई, देहरादून, उम्र-21 वर्ष

2- तंजीम पुत्र निसार अहमद निवासी- बड़ा रामपुर, सहसपुर, देहरादून, उम्र-30 वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here