देहरादून*
*“ऑपरेशन प्रहार“*
*कोतवाली प्रेमनगर*
*एसएसपी दून का सख्त रवैया अपराधियों पर पड रहा भारी*
*02 वर्ष पूर्व सडक दुर्घटना में युवक की मृत्यु कारित करने वाले वाहन चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*पूर्व में घटना से जुडे साक्ष्य न मिलने पर पुलिस द्वारा मां0 न्यायालय में अन्तिम रिर्पोट की गई थी प्रेषित।*
*मृतक युवक की माता द्वारा एसएसपी देहरादून को प्रार्थना पत्र देते हुए घटना की दोबारा जांच का किया था अनुरोध*
*एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा मां0 न्यायालय से अभियोग की पुनर्विवेचना हेतु किया गया था अनुरोध*
*घटना का विवरण*
दिनांक 19-02-2024 को श्रीमती ललिता चौधरी पत्नी अशोक चौधरी निवासी कर्जन रोड डालनवाला द्वारा अज्ञात डंपर चालक के द्वारा अपने वाहन को तेजी में लापरवाही से चला कर उनके पुत्र को टक्कर मार कर घायल करने तथा उपचार के दौरान उनके पुत्र की मृत्यु हो जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 – 28/2024 धारा 279/304 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान घटना से जुड़े साक्ष्यों के न मिलने पर अभियोग में अंतिम रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की गई थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादिनी द्वारा एसएसपी देहरादून को प्रार्थना पत्र देते हुए अभियोग की पुनर्विवेचना हेतु आग्रह किया गया था।
प्रकरण की गम्भीरता व प्रकरण के मां0 न्यायालय के समक्ष लम्बित होने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को अभियोग की पुनर्विवेचना हेतु मां0 न्यायालय में आवेदन करने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर प्रेमनगर पुलिस तथा वादिनी द्वारा मां0 न्यायालय के समक्ष किये गये आवेदन पर मा० न्यायालय द्वारा अभियोग की पुनर्विवेचना के आदेश दिये गए।
अभियोग की पुनर्विवेचना के आदेश प्राप्त होने के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर घटना के सभी सम्भावित पहलुओं की विस्तृत जांच हेतु थाना प्रेमनगर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियोग की विवेचना के दौरान पूर्व में संकलित किये गये साक्ष्यों व प्रकाश में आये नये तथ्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल वाहन व संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना मे शामिल वाहन संख्या: यू0के0-07-सीबी-6929 को कब्जे में लेते हुए 02 वर्ष पूर्व घटना के समय उक्त वाहन को चला रहे व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए दिनांक: 05/05/2026 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त दल बहादुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उक्त घटना के बाद उसके द्वारा घटना की जानकारी वाहन मालिक को दे दी गई थी। जिसके द्वारा उसे कुछ समय बाद उसे अपने एक अन्य वाहन को चलाने हेतु अन्यत्र भेज दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- दल बहादुर पुत्र कर्ण बहादुर निवासी बाढ़ वाला, विकास नगर, जनपद देहरादून
*बरामदगी:*
घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या – यू0के0-07-सीबी-6929



