एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी, अब 22 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

0
1

श्रीनगर (गढ़वाल)

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 13वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 नवंबर 2026 कर दी है।

 

विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रोफ़ेसर वाई पी रेवानी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 13वां दीक्षांत समारोह आगामी 1 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाना निर्धारित है। इससे पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

 

विश्वविद्यालय के अनुसार, दीक्षांत समारोह में अपनी उपाधि प्राप्त करने के इच्छुक सभी पात्र स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों एवं पीएचडी शोधार्थियों को 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। पंजीकरण शुल्क प्रति अभ्यर्थी 1,500 रुपये निर्धारित है।

 

इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल https://online.hnbgu.ac.in के माध्यम से अपना पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान कर सकते हैं।

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित विस्तारित तिथि के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अन्य सभी नियम, पात्रता संबंधी शर्तें एवं पूर्व में जारी निर्देश यथावत रहेंगे। साथ ही, निर्धारित तिथि के बाद सामान्यतः पंजीकरण की तिथि में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here