आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक  के कर कमलो द्वारा आयुष सेतु पोर्टल का उद्घाटन हुआ

0
2

देहरादून

आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री श्री मदन कौशिक  के कर कमलो द्वारा आयुष सेतु पोर्टल का उद्घाटन हुआ |यह कार्यक्रम निदेशालय आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं देहरादून की परिसर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि माननीय आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक जी एवं विशिष्ट अतिथि माननीय सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग श्रीमती रंजना राजगुरु जी की उपस्थिति में निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं देहरादून निदेशक होम्योपैथिक सेवाएं देहरादून राज्य औषधि अनुज्ञापन अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश डॉक्टर जे एन नौटियाल, अध्यक्ष भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड एवं शासन प्रशासन के गणमान्य लोक उपस्थित रहे।इसी पोर्टल के साथ उत्तराखंड में आयुष विभाग डिजिटल युग में पदार्पण कर चुका है योग नीति 2025 आयुष नीति 2023 एवं वैलनेस नोटिस के अंतर्गत विभिन्न प्रोत्साहन प्रतिपूर्ति अनुदान वितरण एवं पंजीकरण की सारी सुविधाएं इस पोर्टल के द्वारा उपलब्ध होगी| पोर्टल की प्रमुख सुविधाओं में पंजीकरण एवं प्रमाणीकरण योग नीति के अंतर्गत प्रोत्साहन प्रतिपूर्ति एवं अनुदान वितरण ऑनलाइन आवेदन की सुविधा एवं वैलनेस सेंटरों के लिए स्टार रेटिंग की सुविधा उपलब्ध है इच्छुक जनों से अनुरोध है www.ayush wellness.uk.gov.in पर लॉगिन करके आयुष सेतु पोर्टल से जुड़ सकते हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here